एसएसओ देंगे रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर
सुभाषनगर उपकेंद्र का घेराव कर यहां से एसएसओ सुनील कुमार को खींचकर बदायूं रोड तक ले जाने और उनके साथ हाथापाई के मामले में अब तक थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है। इस संबंध में बात करने पर एसडीई अभिषेक कपासिया ने बताया कि फिलहाल आपूर्ति को सुचारू करने पर पूरा जोर दिया जा रहा है। सरकारी काम में बाधा डालने और एसएसओ को उपकेंद्र से खींचकर ले जाने के मामले में एसएसओ की ओर से थाने में तहरीर दिलवाई जाएगी। थाना पुलिस से भी उपकेंद्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।