एसडीएम को ज्ञापन देते सपाई। स्रोत: सपाई
मीरगंज। सपा के विधानसभा अध्यक्ष सुरेश गंगवार के नेतृत्व में सपाइयों के एक प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम तृप्ति गुप्ता से मिलकर क्षेत्रीय समस्याओं के निस्तारण से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा है।
विधानसभा अध्यक्ष सुरेश गंगवार ने कहा कि आयुष्मान कार्डधारकों को यह पता होना चाहिए कि उनके कार्ड से कौन-कौन सी बीमारियों का इलाज हो सकता है। इसकी सूची प्रत्येक अस्पताल को अपने गेट पर चस्पा करनी चाहिए। मरीज को डिस्चार्ज होने पर यह भी जानकारी दी जानी चाहिए कि आयुष्मान कार्ड से कितने पैसे अस्पताल प्रशासन ने काटे और कितने पैसे मरीज को नकद भुगतान करना है। आयुष्मान कार्ड के अंतर्गत उन्हें दवा मिलेगी या नहीं। इसके अलावा डाकघर से सिरौली चौराहा, डाकघर से दिवना मार्ग व सिरौली चौराहे से बलूपुरा तक क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत करने का भी अनुरोध किया है। ज्ञापन देने वालों में सुरेश गंगवार के अलावा शिवम सक्सेना, राम प्रसाद, करन सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद