फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश का कहर... बिजली को तरसे गांव और शहर

विज्ञापन
demo photo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मंगलवार तड़के हुई मूसलाधार बारिश से तहस-नहस हुआ बिजली नेटवर्क
विज्ञापन

फॉल्ट और शटडाउन के चलते 25 हजार से ज्यादा उपभोक्ता रहे परेशान

बरेली। मंगलवार तड़के हुई मूसलाधार बारिश ने जिले में बिजली नेटवर्क तहस-नहस कर दिया। शहर से गांवों तक फाल्ट और ब्रेकडाउन से लोगों को बिजली संकट झेलना पड़ा। बिजली निगम के चीफ इंजीनियर ऑफिस की बिजली भी कई घंटे ठप रही। बिजली न आने से पानी की किल्लत का भी सामना करना पड़ा।
बारिश से शहर में आधा दर्जन से अधिक जगह फॉल्ट हुए। पुराने शहर में कई जगह दोपहर तक बिजली सप्लाई बाधित रही। लाल फाटक पर सोमवार रात आठ बजे ट्रांसफार्मर फुंकने से सैकड़ों घरों की बिजली गुल हो गई। वर्कशॉप से दूसरा ट्रांसफर भेजा गया तो वह घंटो जाम में फंसा रहा। सिविल लाइंस में बिजली लाइन पर पेड़ गिरने से सरकारी दफ्तरों और अस्पतालों के साथ ही बड़ी संख्या में आम उपभोक्ता भी प्रभावित हुए। बिजली निगम के मुख्य अभियंता ऑफिस में भी दिनभर बिजली नहीं आई। लाइन शिफ्टिंग के लिए शटडाउन लेने की वजह से स्टेडियम रोड पर बिजली सप्लाई बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, भुता सबस्टेशन पर मरम्मत का काम मंगलवार को भी पूरे दिन जारी रहा। पहले बिजली निगम की ओर से यहां 24 घंटे का शटडाउन लिया गया था, लेकिन काम पूरा न होने पर शटडाउन की अवधि बढ़ा दी गई। शटडाउन के चलते भुता और फरीदपुर क्षेत्र के सवा सौ से ज्यादा गांवों में 36 घंटे बिजली नहीं आई। लंबे शटडाउन के चलते इन्वर्टर भी डिस्चार्ज हो गए। एक्सईएन ने बताया काम में देरी की वजह से शटडाउन की अवधि को बढ़ाया गया था। इसकी सूचना उपभोक्ताओं को पहले ही दे दी गई।

बारिश के दौरान फॉल्ट होने से शहर में बिजली सप्लाई प्रभावित हुई। सिविल लाइंस में फॉल्ट की सूचना पर तत्काल टीम मौके पर भेजी गई। लाल फाटक पर जाम के चलते वहां ट्रांसफार्मर पहुंचाने में दिक्कत हुई। मंगलवार दोपहर तक सभी जगह बिजली सप्लाई सुचारु कर दी गई। - विकास सिंघल, एसई शहर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें