फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी विझोभ के चलते बने बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पिछले करीब दो हफ्तों से बारिश का इंतजार कर रहे लोगों की उम्मीद पश्चिमी विक्षोभ हावी होने के कारण अब पूरी होने के आसार हैं। मौसम विभाग से जारी बुलेटिन के मुताबिक, अगले करीब तीन दिन तक बारिश होने के आसार हैं। सोमवार को शहर में दिन भर बादलों का जमावड़ा रहा। दोपहर करीब दो बजे हल्की बारिश भी हुई मगर उच्च वायुदाब के चलते बारिश प्रभावित रही।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम अनुसंधान केेंद्र के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक, सोमवार की सुबह से ही पहाड़ों की हवा मैदानी इलाकों में प्रवेश करने लगी थी। इससे बादल भी इकट्ठे होने लगे थे। दोपहर में तेज हवा चलने से बादलों का जमावड़ा कम हुआ तो कुछ धूप निकली। दोपहर दो बजे आंशिक निम्न वायुदाब का क्षेत्र बना, जिस कारण हल्की बारिश हुई। सोमवार को अधिकतम तापमान तीन डिग्र्री तक गिरावट के बाद 34.2 डिग्री और न्यूनतम 27.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दो घंटे में 0.2 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई। उन्होंने मंगलवार से अच्छी बारिश की उम्मीद जताई है, जो अनुकूल माहौल मिलने पर आगे भी कई दिन तक जारी रहने के आसार जताए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें