फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Special Trains: दिवाली पर चार और त्योहार स्पेशल ट्रेनें चलाएगा रेलवे, अब बरेली से होकर गुजरेंगी 24 गाड़ियां

Thu, 02 Nov 2023 07:02 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

रेलवे अब तक बरेली होकर गुजरने वाली 24 त्योहार स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा कर चुका है। इनमें कई ट्रेनों का संचालन शुरू भी हो गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहारी सीजन के दौरान ट्रेनों में लगातार बढ़ रही भीड़ को देखते हुए रेलवे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली से बरेली होते हुए पूर्वांचल और बिहार के लिए चार और त्योहार स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। बुधवार को इन ट्रेनों की समयसारिणी जारी कर दी गई। रेलवे अब तक बरेली होकर गुजरने वाली 24 त्योहार स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा कर चुका है। इनमें कई ट्रेनों का संचालन शुरू भी हो गया है।

विज्ञापन


रेलवे ने 04526/04525 और 04528/04527 सरहिंद-सहरसा-सरहिंद त्योहार स्पेशल ट्रेन के संचालन की घोषणा करते हुए समयसारिणी जारी कर दी है। 04526 सरहिंद-सहरसा त्योहार स्पेशल का संचालन आठ, 11, 14 और 17 नवंबर को किया जाएगा। यह ट्रेन दोपहर 12:20 बजे अंबाला कैंट से छूटने के बाद यमुनानगर, सहारनपुर, मुरादाबाद होते हुए शाम 5:40 बजे बरेली आएगी। अगले दिन शाम चार बजे सहरसा पहुंचेगी।

ये भी पढ़ें- Bareilly News: दिवाली पर दिल्ली का सफर होगा मुश्किल, बरेली से 50 की जगह सिर्फ 20 बसें ही चलेंगी

विज्ञापन

04525 सहरसा-सरहिंद त्योहार स्पेशल का संचालन नौ, 12, 15 और 18 नवंबर को किया जाएगा। यह ट्रेन शाम सात बजे सहरसा से छूटने के बाद खगड़िया, बेगूसराय, हाजीपुर, गोरखपुर, सीतापुर होते हुए दोपहर 3:30 बरेली आएगी और रात 8:20 बजे अंबाला कैंट पहुंचेगी। इसके अलावा 04528 सरहिंद-सहरसा त्योहार स्पेशल का संचालन नौ, 13, 16 और 19 नवंबर और 04527 सहरसा-सरहिंद त्योहार स्पेशल का संचालन 10, 14, 17 और 20 नवंबर को किया जाएगा।
विज्ञापन

बस से दिल्ली का सफर हुआ मुश्किल 
जहां एक तरफ रेलवे त्योहार पर यात्रियों की सहूलियत के लिए स्पेशन ट्रेनों का संचालन कर रहा है, वहीं बरेली से दिल्ली के लिए बस का सफर मुश्किल हो गया है। डीजल चालित बीएस-6 मॉडल, सीएनजी और ई-बसों के अलावा अन्य बसों के दिल्ली में प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई है।

बरेली डिपो के पास बीएस-6 मॉडल की 10 और रुहेलखंड डिपो के पास 11 बसें ही हैं। इनमें से 20 बसों का संचालन बुधवार से आनंद विहार के लिए शुरू कर दिया गया है। प्रतिबंध से पहले बरेली और रुहेलखंड डिपो की 50 बसें आनंद विहार व 25 कौशांबी जाती थीं। अब प्रतिबंध लागू होने के बाद इस रूट पर समस्या बढ़ गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें