बीएस-6 मॉडल की 79 बसें आवंटित
रीजन के बरेली, रुहेलखंड, बदायूं और पीलीभीत डिपो को बीएस-6 मॉडल की 79 नई बसें मिलनी हैं। मुख्यालय ने पिछले महीने ही इन बसों का आवंटन कर दिया था। बताया जा रहा था कि इन बसों की आमद नवरात्र में शुरू हो जाएगी, लेकिन अब तक एक भी बस नहीं मिली है।
सेवा प्रबंधक धनजी राम ने बताया कि एक नवंबर से आनंद विहार के लिए सिर्फ बीएस-6 मॉडल बसों का संचालन किया जा रहा है। रीजन को बीएस-6 मॉडल की 79 बसें मिलनी हैं। बीएस-4 मॉडल बसों का संचालन कौशांबी तक ही किया जाएगा। त्योहार पर यात्रियों को समस्या न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है।