फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सुसाइड नोट लिखकर घर से निकली महिला, वृंदावन में मिली लोकेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। थाना सुभाषनगर की शांति विहार कॉलोनी निवासी महिला अपने दो बच्चों को छोड़कर घर से लापता हो गई। पुलिस को घर से एक सुसाइड नोट मिला जिसमें महिला ने पति की प्रेमिका और उसके साथियों पर धमकाने और फर्जी मुकदमा दर्ज कराने का आरोप लगाया है। महिला की लोकेशन वृंदावन में मिलने पर पुलिस टीम उसे लेने के लिए रवाना हो गई है।
विज्ञापन

शांति विहार निवासी रजत गोस्वामी ने मंगलवार को सुबह-सुबह पुलिस को सूचना देकर घर बुलाया। इंस्पेक्टर सुभाषनगर जितेंद्र कुमार सिंह टीम के साथ पहुंचे तो बताया कि उनके छोटे भाई विशाल की पत्नी दीपिका एक सुसाइड नोट छोड़ गई है। सुसाइड नोट में दीपिका ने अपने पति की प्रेमिका और उसके साथियों पर धमकाने और फर्जी मुकदमा दर्ज कराने का आरोप लगाया। सुसाइड नोट में जिक्र किया कि वह इन्हीं लोगों की वजह से अपनी जान देने जा रही है।
पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि घर के नंबर पर एक कॉल आई। किसी अनजान नंबर से दीपिका ने घर में अपने दोनों बेटों का हाल-चाल पूछा। कहा कि घरवालों से कह दें कि उसे तलाश न करें।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने बताया कि नंबर की लोकेशन निकलवाई तो पता चला कि वह वृंदावन निवासी अजय का है, जो ई-रिक्शा चलाता है। दीपिका उसी के ई-रिक्शा से भूतेश्वर से वृंदावन की ओर जा रही थी। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें