आनंद विहार-सहरसा त्योहार विशेष ट्रेन
04032 आनंद विहार-सहरसा त्योहार विशेष ट्रेन 31 अक्तूबर तक प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार को सुबह 5:15 बजे आनंद विहार से चलने के बाद 10:10 बजे बरेली आएगी। यहां से सीतापुर, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, कप्तानगंज, रक्सौल, सीतामढ़ी होते हुए अगले दिन सुबह 10:30 बजे सहरसा पहुंचेगी। वापसी में 04031 सहरसा-आनंद विहार त्योहार विशेष ट्रेन 30 अक्तूबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार और शनिवार को सहरसा से दोपहर 1:30 बजे चलने के बाद अगले दिन सुबह 10 बजे बरेली आएगी और शाम 4:10 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।
आनंद विहार-बलिया त्योहार विशेष ट्रेन
04498 आनंद विहार-बलिया त्योहार विशेष ट्रेन 24 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को आनंद विहार से शाम 7:30 बजे चलने के बाद रात 12 बजे बरेली आएगी। यहां से लखनऊ, रायबरेली, प्रतापगढ़, वाराणसी होते हुए अगले दिन दोपहर 1:30 बजे बलिया पहुंचेगी। वापसी में 04497 बलिया-आनंद विहार त्योहार विशेष ट्रेन 25 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को शाम 6:40 बजे बलिया से चलने के बाद अगले दिन सुबह 8:48 बजे बरेली आएगी और दोपहर 2:25 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।