फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railways: 21 जुलाई से निरस्त नहीं होंगी छह ट्रेनें, कांवड़ यात्रा के चलते रेलवे ने किया बहाल

Sun, 14 Jul 2024 03:04 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

शाहजहांपुर के रोजा में यार्ड रिमॉडलिंग का काम चल रहा है। इसके चलते कई ट्रेनों का निरस्तीकरण प्रस्तावित है। इनमें 21 जुलाई से निरस्त की जाने वाली छह ट्रेनों को बहाल कर दिया गया है। हालांकि ये ट्रेनें बदले रूट से चलाई जाएंगी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांवड़ यात्रा के मद्देनजर रेलवे ने बरेली होते हुए गुजरने वाली छह ट्रेनों को बहाल कर दिया है। हालांकि, इनका संचालन बदले हुए रूट से किया जाएगा। इन ट्रेनों को रोजा यार्ड में मेगा ब्लॉक के कारण 21 जुलाई से चार अगस्त तक के लिए निरस्त किया गया था।

विज्ञापन


रोजा में यार्ड रिमॉडलिंग का काम चल रहा है। 22 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू हो रही है और 21 जुलाई से ट्रेनों का निरस्तीकरण होना था। कांवड़ यात्रा को देखते हुए 15211 दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस को 23 जुलाई से चार अगस्त तक बरेली, मुरादाबाद के स्थान पर बुढ़वल, बाराबंकी, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, खुर्जा, हापुड़, मेरठ, सहारनपुर होते हुए चलाया जाएगा। 

15212 अमृतसर-दरभंगा जननायक एक्सप्रेस को 25 जुलाई से छह अगस्त तक, 14603 सहरसा-अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस को 26 जुलाई से दो अगस्त तक, 14604 अमृतसर-सहरसा जनसाधारण एक्सप्रेस को 24 से 31 जुलाई तक, 15531 सहरसा-अमृतसर और 15532 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस का संचालन 21 जुलाई से पांच अगस्त तक बदले हुए रूट से किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन रूटों की सभी पैसेंजर ट्रेनें बहाल, त्रिवेणी निरस्त
रेलवे ने बरेली-टनकपुर और पीलीभीत-शाहजहांपुर रूट की सभी पैसेंजर ट्रेनों को शनिवार से बहाल कर दिया। पांच दिन पहले भारी बारिश, भूस्खलन और कटान के कारण इन ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया था। बृहस्पतिवार रात रेल ट्रैक दुरुस्त होने के बाद शुक्रवार को कुछ ट्रेनों को चलाया गया। शनिवार से सभी पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया। 

शनिवार से 05392/91 टनकपुर-पीलीभीत-टनकपुर, 05394/93 टनकपुर-पीलीभीत-टनकपुर, 05395/96 पीलीभीत-शाहजहांपुर-पीलीभीत, 05381/82 पीलीभीत-शाहजहांपुर-पीलीभीत, 05418/17 पीलीभीत-शाहजहांपुर-पीलीभीत और 05341/42 पीलीभीत-टनकपुर-पीलीभीत पैसेंजर ट्रेनों का नियमित संचालन शुरू कर दिया गया। हालांकि, शनिवार को 15074/76 त्रिवेणी एक्सप्रेस निरस्त रही। रविवार को 15075/15073 त्रिवेणी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें