इन रूटों की सभी पैसेंजर ट्रेनें बहाल, त्रिवेणी निरस्त
रेलवे ने बरेली-टनकपुर और पीलीभीत-शाहजहांपुर रूट की सभी पैसेंजर ट्रेनों को शनिवार से बहाल कर दिया। पांच दिन पहले भारी बारिश, भूस्खलन और कटान के कारण इन ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया था। बृहस्पतिवार रात रेल ट्रैक दुरुस्त होने के बाद शुक्रवार को कुछ ट्रेनों को चलाया गया। शनिवार से सभी पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया।
शनिवार से 05392/91 टनकपुर-पीलीभीत-टनकपुर, 05394/93 टनकपुर-पीलीभीत-टनकपुर, 05395/96 पीलीभीत-शाहजहांपुर-पीलीभीत, 05381/82 पीलीभीत-शाहजहांपुर-पीलीभीत, 05418/17 पीलीभीत-शाहजहांपुर-पीलीभीत और 05341/42 पीलीभीत-टनकपुर-पीलीभीत पैसेंजर ट्रेनों का नियमित संचालन शुरू कर दिया गया। हालांकि, शनिवार को 15074/76 त्रिवेणी एक्सप्रेस निरस्त रही। रविवार को 15075/15073 त्रिवेणी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।