इन गाड़ियों के फेरों में कटौती
दिसंबर से फरवरी के बीच 22406-05 आनंद विहार-भागलपुर गरीचरथ सप्ताह में तीन-तीन दिन की बजाय दो-दो दिन, 13019-20 बाघ एक्सप्रेस सप्ताह के छह दिन, 12317-18 कोलकाता-अमृतसर सप्ताह में दो-दो दिन, 12357-58 कोलकाता-अमृतसर सप्ताह में दो-दो दिन और 15909-10 अवध असम एक्सप्रेस सप्ताह में छह दिन चलाई जाएगी।
पीलीभीत-गोरखपुर पैसेंजर को इज्जतनगर तक विस्तार
रेलवे बोर्ड ने 15009-10 पीलीभीत-गोरखपुर एक्सप्रेस को इज्जतननगर तक विस्तार की स्वीकृति दे दी है। अब बरेली से लखनऊ व गोरखपुर के लिए दो रूटों से ट्रेन की सेवा मिलेगी। संचालन जल्द शुरू होने की उम्मीद है। पीलीभीत-गोरखपुर एक्सप्रेस का संचालन पूरनपुर, मैलानी, गोला गोकर्णनाथ, लखीमपुर, सीतापुर, लखनऊ होते हुए किया जा रहा है।
पीलीभीत के सांसद और केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने मार्च में रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मिलकर पीलीभीत-गोरखपुर एक्सप्रेस को बरेली तक विस्तार की मांग की थी। इज्जतनगर मंडल के सीनियर डीसीएम संजीव शर्मा ने बताया कि गाड़ी का इज्जतनगर तक संचालन जल्द शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए समय सारिणी समेत अन्य कार्रवाई पूरी की जा रही है।