फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: संदिग्ध हालात में रेलवे कर्मचारी की पत्नी की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सुभाषनगर थाना क्षेत्र में मढ़ीनाथ के पास रहने वाले रेलवे कर्मचारी विकास आनंद की पत्नी निधि कुमारी की मंगलवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। बृहस्पतिवार दोपहर तक मायके वाले बिहार के सीतामढ़ी से बरेली पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन

बिहार के सीतामढ़ी निवासी उमाशंकर ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी निधि की शादी फरवरी 2022 में विकास आनंद के साथ की थी। मंगलवार रात आठ बजे तक निधि इंस्टाग्राम पर सक्रिय थीं। इस दौरान निधि ने 34 सेकंड का एक वीडियो साझा किया। इसमें वह बदवास नजर आ रही थीं। इसके बाद निधि से कोई बात नहीं हुई। निधि के पति और सास को कॉल की गई, लेकिन उन लोगों ने भी कुछ नहीं बताया। बुधवार सुबह आठ बजे निधि की मौत होने की जानकारी दी गई।
दिल्ली निवासी निधि के चाचा डॉ. बीके सिंह ने बताया कि निधि अक्सर उनकी बेटी से बात करती थी। निधि की सास और ननद उसे प्रताड़ित किया करती थीं। बुधवार दोपहर निधि के भाई व परिवार के अन्य लोग सीतामढ़ी से बरेली के लिए चल दिए हैं। बृहस्पतिवार को रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी जाएगी। निधि का एक साल का एक बेटा भी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें