फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वाले गोल्डी बरार-गोदारा गिरोह के दो शूटर ढेर

विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों एक-एक लाख के इनामी, ट्रॉनिका सिटी में यूपी एसटीएफ, दिल्ली पुलिस और हरियाणा एसटीएफ से हुई मुठभेड़
विज्ञापन

गाजियाबाद/बरेली। अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर हुई फायरिंग के मामले में शूटर रवींद्र और अरुण मुठभेड़ में मारे गए। दोनों की मुठभेड़ गाजियाबाद ट्रॉनिका सिटी में बुधवार की शाम यूपी एसटीएफ, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और हरियाणा एसटीएफ की संयुक्त टीम के साथ हुई। दोनों शूटर गोल्डी बरार और रोहित गोदारा गिरोह के सक्रिय सदस्य थे। उन पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।

यूपी एसटीएफ नोएडा यूनिट के एसपी राजकुमार मिश्र ने बताया कि ट्राॅनिका सिटी एरिया में पुलिस टीमें चेकिंग कर रही थीं। पुलिस को देखकर बाइक सवार दाे युवक भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। 15 मिनट तक दोनों तरफ से तकरीबन 30 राउंड फायरिंग हुई। फायरिंग में चार पुलिसकर्मी और दोनों युवक घायल हो गए।
विज्ञापन

दोनों युवकों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। रवींद्र हरियाणा के रोहतक के काहनी और अरुण सोनीपत के गोहाना रोड स्थित इंडियन कॉलोनी का निवासी था।

एसपी राजकुमार ने बताया कि बरेली में चौपुला के पास स्थित दिशा पाटनी के घर पर 12 सितंबर को तड़के बाइक सवार बदमाशों ने नौ राउंड फायरिंग की थी। हमले के बाद गोल्डी बरार और रोहित गोदारा गिरोह ने सोशल मीडिया पर इसकी जिम्मेदारी ली थी। गिरोह ने इसे अभिनेत्री की बहन खुशबू पाटनी की ओर से कथावाचक प्रेमानंद महाराज और अनिरुद्धाचार्य पर की गई टिप्पणी का बदला बताया था। ब्यूरो



सीसी कैमरों की फुटेज से मिले सुराग

एडीजी कानून व्यवस्था अमिताभ यश ने बताया कि पुलिस ने सीसी कैमरों की फुटेज की जांच की। खुफिया जानकारी जुटाई और पड़ोसी राज्यों के रिकॉर्ड का मिलान किया। इससे गोली चलाने वाले शूटरों की पहचान हुई। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से एक ग्लॉक और एक जिगाना पिस्तौल के साथ बड़ी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए।
विज्ञापन


-

दो फरार बदमाश भी पुलिस के रडार पर
बरेली। एसटीएफ व पुलिस की संयुक्त टीम ने जिन दो शूटरों को मार गिराया, वह एक-एक लाख के इनामी थे। इनके अलावा पहले दिन फायरिंग करने वाले दो अन्य शूटरों पर भी एडीजी के स्तर से एक-एक लाख रुपये का इनाम है, पुलिस उनके पीछे है। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि दूसरे दिन 12 सितंबर की सुबह सेवानिवृत्त सीओ जगदीश पाटनी के घर फायरिंग करने वाला मुख्य शूटर हरियाणा के रोहतक के गांव वाहनी निवासी रविंद्र था तो अपाचे बाइक चलाने वाला सोनीपत के इंडियन बस्ती गोदाना रोड निवासी अरुण। इन दोनों को संयुक्त टीम ने मार गिराया है। पहले दिन 11 सितंबर की सुबह सुपर स्पलेंडर बाइक से आए बागपत के लोहड्डा गांव निवासी नकुल ने फायरिंग की, जबकि बाइक को बागपत के ही वाजिदपुर निवासी विजय तोमर चला रहा था। एसएसपी ने दो दिन बाद ही इन्हें ट्रेस कर इनके नाम विवेचना में खोल दिए थे। उनके स्तर से चारों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। डीआईजी ने इन चारों पर पचास हजार का इनाम घोषित किया और फिर एडीजी के स्तर से चारों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोेषित किया गया। टीम ने नकुल व विजय को भी ट्रेस कर लिया है, जल्द ही इन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें