फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: खाना खाने के बाद रेस्टोरेंट में बिल देने जा रहा था रेल कर्मचारी, अचानक लड़खड़ाकर जमीन पर गिरा और फिर...

Sun, 05 Dec 2021 10:51 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

रेलवे यूनियन के राजेश दुबे ने बताया कि शनिवार को मातंबर परिचित के साथ पुराना रोडवेज स्थित रेस्टोरेंट पर गए थे। बिलिंग काउंटर पर बिल जमा करने के दौरान ही वह अचानक से गश खाकर गिर पड़े। 
विज्ञापन
होटल में गिरा रेलवे कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली जंक्शन पर कार्यरत रेल कर्मचारी मातंबर की शनिवार को अचानक मौत हो गई। साथी कर्मचारी की मौत की सूचना पर संवेदना जताने के लिए बड़ी संख्या में रेल कर्मचारी रविवार को उनके घर पहुंचे।
विज्ञापन


रेलवे यूनियन के राजेश दुबे ने बताया कि शनिवार को मातंबर परिचित के साथ पुराना रोडवेज स्थित रेस्टोरेंट पर गए थे। बिलिंग काउंटर पर बिल जमा करने के दौरान ही वह अचानक से गश खाकर गिर पड़े। 

इस संबंध में सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी वायरल हुई। वीडियो में बिल देते समय वह अचानक से गिरते नजर आ रहे हैं। हादसे के बाद परिजन उन्हें लेकर इज्जतनगर स्थित रेल अस्पताल ले गए, लेकिन गंभीर स्थिति देख डॉक्टरों ने निजी अस्पताल ले जाने की सलाह दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निजी अस्पताल में भी डॉक्टरों ने भर्ती नहीं किया। देर शाम जिला अस्पताल में जब परिजन उन्हें लेकर पहुंचे तो उनकी मौत हो चुकी थी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें