फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ट्रक पर ट्रेन की बोगी... बरेली में दिखा अजब नजारा, दंग रह गए लोग; देखें वीडियो

Tue, 22 Apr 2025 01:05 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में सोमवार रात ट्रेन की एक बोगी को ट्रक पर लोड होकर जाते देखा तो लोग दंग रह गए। दरअसल, यह बोगी रेल कोच रेस्टोरेंट के लिए जंक्शन पर पहुंचाई गई है।  
विज्ञापन
ट्रक पर रेल कोच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली जंक्शन पर सोमवार रात को रेल का एक कोच सर्कुलेटिंग एरिया में भेज दिया गया। इसे पटरी पर व्यवस्थित रूप से स्थापित किया जाएगा। यहां पर बता दें कि बरेली जंक्शन पर रेल कोच रेस्टोरेंट खोलने के लिए मार्च में रेलवे का निजी फर्म से करार हुआ था। रेस्टोरेंट शुरू करने के लिए 90 दिन का समय दिया गया था। रेलवे को भी अपनी ओर से पटरी बिछाने और कोच उपलब्ध कराने समेत कई काम कराने थे। 

विज्ञापन

रेस्टोरेंट के लिए ट्रक से लाया गया रेल कोच - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को ट्रक के जरिये एक कोच जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में पहुंचा दिया गया। देर रात तक क्रेन के जरिए कोच को ट्रक से उतारा गया। इससे पहले रविवार को यहां पटरी बिछाने का काम किया गया। बता दें कि रेल कोच रेस्टोरेंट टिकटघर के पास बनाया जाएगा। इज्जतनगर रेलवे स्टेशन पर पहले ही रेल कोच संचालित हो रहा है। 
विज्ञापन

ट्रक पर रेल कोच - फोटो : अमर उजाला
मुख्य वाणिज्य निरीक्षक इमरान ने बताया कि समय से काम पूरा कर लिया जाएगा। कोच उपलब्ध करा दिया गया है। कार्यदायी फर्म की ओर से भी सभी काम तेजी से पूरे किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें