फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 दिन पहले ही कर दिया रामनगर-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस का संचालन बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सप्ताह में तीन दिन चलने वाली रामनगर-आगरा फोर्ट पूजा स्पेशल ट्रेन का संचालन 20 दिन पहले ही बंद कर दिया गया। पर्याप्त यात्री न मिलने से ट्रेन लगातार घाटे में जा रही थी। अब कासगंज रूट पर सिर्फ रामनगर-बांद्रा स्पेशल ट्रेन का ही संचालन हो रहा है। त्योहार के ऐन मौके पर ट्रेन बंद होने से यात्रियों में मायूसी है।
विज्ञापन

इज्जतनगर रेल मंडल ने 20 अक्तूबर से 29 नवंबर तक के लिए रामनगर-आगरा फोर्ट स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया था। यह ट्रेन रामनगर से मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को आगरा फोर्ट जाती थी। बुधवार, शनिवार और सोमवार को रामनगर के लिए चलती थी, लेकिन शुरू से ही ट्रेन को पर्याप्त यात्री नहीं मिले। इससे ट्रेन लगातार घाटे में जाती रही। लिहाजा रेलवे ने नौ नवंबर से ट्रेन का संचालन बंद कर दिया। सोमवार को आगरा फोर्ट से आने के बाद ट्रेन का संचालन अगले आदेश तक के लिए रोक दिया गया है। रेलवे के इस फैसले से यात्री मायूस हैं। तमाम यात्रियों ने दिवाली पर घर जाने के लिए इस ट्रेन में रिजर्वेशन करा रखा था। पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि कम यात्री मिलने से ट्रेन का संचालन बंद किया किया है।
तीन ट्रेनों के रूट बदले गए
एनई रेलवे के वाराणसी डिवीजन में तरांव और नंदगंज स्टेशनों के बीच नॉनइंटर लॉकिंग होने से रेलवे ने तीन ट्रेनों का रूट बदला है। जयनगर-नई दिल्ली स्पेशल और आनंद विहार टर्मिनस-रक्सौल स्पेशल ट्रेन बलिया-फेफना-मऊ-औड़िहार के रास्ते चलाई जाएगी। इसके अलावा 10 और 11 नवंबर को गाजीपुर-नई दिल्ली एक्सप्रेस गाजीपुर के स्थान पर औड़िहार स्टेशन तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें