फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिमॉडलिंग टली.. 12 दिसंबर को रद्द नहीं होगी डेमू

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर रेल मंडल के इंजीनियरिंग अनुभाग ने पीलीभीत स्टेशन के यार्ड में सात से 12 दिसंबर तक होने वाली रिमॉडलिंग टाल दी है। जिससे 12 दिसंबर को रद्द की गई डेमू ट्रेन का संचालन अब नहीं रुकेगा।
विज्ञापन

एडीआरएम आशीष कुमार ने बताया कि सीआरएस की मंजूरी होने के बाद ही रिमॉडलिंग होगी। इससे प्रभावित होने वाली सभी ट्रेनें पूर्व की तरह चलेंगी। रिमॉडलिंग के चलते 12 दिसंबर को सिटी स्टेशन से शाम छह बजे चलने वाली डेमू ट्रेन (75305 अप) और रात 9:35 बजे पीलीभीत से चलने वाली डेमू (75306 डाउन) और टनकपुर से पीलीभीत आने वाली पैसेंजर (55378 डाउन) रद्द की गईं थी। सात दिसंबर को टनकपुर दिल्ली एक्सप्रेस (14555 अप) को टनकपुर से आधा घंटा देरी से चलनी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें