फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएमए प्रीमियर लीग-2019 आज से, 16 टीमें होंगी शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आईएमए प्रीमियर लीग-2019 से इस बार अनूठे अंदाज में महिला सशक्तिकरण का संदेश देगी। रविवार को गंगाशील आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के स्टेडियम में आईएमए लीग का शुभारंभ होगा। इसमें मेडिकल कॉलेज समेत अन्य अस्पतालों की करीब 16 टीमें भाग लेंगी। प्रत्येक टीम में एक महिला और एक बच्चे को शामिल करना अनिवार्य है।
विज्ञापन

आईएमए अध्यक्ष डॉ. राजेश अग्रवाल ने बताया कि सॉफ्ट बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट (आईएमए प्रीमियर लीग) रविवार को सुबह आठ बजे शुरू होगा। इसमें डॉक्टर्स और उनके परिवार डे-नाइट मैच खेलेंगे। महिला सशक्तिकरण को समर्पित मैच में ओपनिंग महिला बैट्समैन से कराने का निर्णय लिया गया है। कहा, टीमों में खिलाड़ियों का चयन 24 नवंबर को नीलामी से किया गया था। खिलाड़ियों के चयन के बाद टीमों ने अपने चेयरमैन और कप्तानों की नियुक्ति की। आयोजन समिति में आईएम अध्यक्ष डॉ. राजेश, सचिव डॉ. राजीव गोयल, कोषाध्यक्ष डॉ. मनोज हिरानी, स्पोर्ट्स चेयरमैन डॉ. रवीश अग्रवाल, संयोजक डॉ. आरके सिंह, डॉ. वीवी सिंह और डॉ. निशांत गुप्ता शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें