फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे के निजीकरण के विरोध में नरमू का चेतावनी सप्ताह शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वान पर रेलवे के निगमीकरण के विरोध में नरमू का सोमवार से चेतावनी सप्ताह शुरू हो गया। सोमवार को नरमू की डीजल शेड शाखा में बैठक हुई, जिसमें रेल कर्मचारियों की 12 सूत्रीय मांगों पर चर्चा की गई। इस मौके पर डीजल शेड के 40 कर्मचारियों ने नरमू की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन

बैठक में रेलवे को इंडियन रेलवे रोलिंग स्टाफ कंपनी बनाने का विरोध किया गया। 2004 के बाद नियुक्त रेल कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा देने के लिए पुरानी पेंशन बहाली की मांग की गई। इस मौके पर केंद्रीय अध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी, मंडल अध्यक्ष मुकेश सक्सेना, मंडल मंत्री कामरान अहमद, सुनील कुमार, सोनू यादव, पवन कुमार, विक्की शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें