फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर से अन्य केंद्रों के लिएः विषकन्या पर फूटा गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। छात्रा के आरोपों से घिरे स्वामी चिन्मयानंद के समर्थन में उतरे अखिल भारत हिंदू महासभा के संरक्षक स्वामी ओम और दारा सेना के अध्यक्ष मुकेश जैन ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दीं। रविवार को उन्होंने शाहजहांपुर की लड़कियों को ‘विषकन्या’ कहा। इस पर तत्काल लोगों ने आपत्ति जताई। रात होते होते कई थानों में तहरीर दी गई। सोमवार को कई संगठन सड़क पर उतर आए। शहर में अलग-अलग स्थानों पर विरोध प्रदर्शन हुआ। युवाओं ने नारा लगाया- शहीदों की नगरी में ‘बहनों’ का अपमान नहीं सहेंगे...नहीं सहेंगे। विरोध के सुर शहर से बाहर भी गूंजे।
विज्ञापन

शाहजहांपुर। भारतीय युवा परिषद के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। इस दौरान स्वामी पर शिक्षा के मंदिर को कलंकित करने का आरोप लगाया गया। परिषद के कार्यकर्ता खिरनीबाग चौराहे पर एकत्र हुए। जहां चिन्मयानंद के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और उनके पुतले पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। परिषद के प्रदेश अध्यक्ष रामजी अवस्थी ने कहा कि एक शिक्षा का मंदिर आज कलंकित हो रहा है, ऐसे व्यक्तियों को जिले में रहने का कोई अधिकार नहीं है, जो यहां की कन्याओं का उत्पीड़न करे। कानून चाहे जो भी सजा दे, लेकिन जिले के लोग उनको बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष शोभित मिश्रा, हितेश बघेला, अतुल, प्रदीप शर्मा, बृजेश, विशाल, अभय शंकर आदि मौजूद रहे।
शाहजहांपुर। शाहजहांपुर की लड़कियों को ‘विषकन्या’ कहने पर गुस्साएं युवाओं ने सोमवार को एसपी ऑफिस के सामने प्रदर्शन कर अखिल भारत हिंदू महासभा के संरक्षक स्वामी ओम व दारा सेना के अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए जाने की मांग की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके पुतले फूंकेते हुए नारेबाजी की। युवा नेता अंशुल त्रिवेदी के नेतृत्व में तमाम युवा खिरनीबाग चौराहे पर एकत्र हुए। जहां से युवा जुलूस के रूप में एसपी ऑफिस के सामने पहुंचकर स्वामी ओम के पुतले को आग के हवाले कर दिया गया। इस बीच अंशुल ने कहा कि बहनों का अपमान किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने स्वामी ओम पर जल्द मुकदमा दर्ज करने, दुष्कर्म के आरोपी चिन्मयानंद को गिरफ्तार कर जेल भेजने और गलत भाषा का उपयोग करने वाले स्वामी ओम की जीभ काटकर लाने वालो को 50 लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की है। प्रदर्शन करने वालों में सारंग मिश्रा, संकल्प, सत्या वाजपेयी, सौरभ तिवारी , सानू, विशाल, सोहित, अभिषेक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

शाहजहांपुर। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को स्वामी ओम व मुकेश जैन के खिलाफ प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन दिया। इस दौरान कलक्ट्रेट के सामने उनका पुतला भी दहन किया गया। ज्ञापन के माध्यम से ओम व उनके साथियों पर रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजे जाने, रासुका के तहत कार्रवाई और थाना कोतवाली के हयातपुर से अपहृत लड़की की बरामदगी की मांग की गई। इस मौके पर महानगर संयोजक हरीश प्रजापति, राजेश अवस्थी, गोविंद मिश्रा, सौरभ सोमवंशी, हरिराम, केतन, विजय आदि शामिल रहे।
तिलहर। स्वामी ओम व दारा सेना के अध्यक्ष मुकेश जैन के विवादित बयान के विरोध में क्षेत्र के वकीलों व गोरक्षा संघ के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कोतवाली पुलिस को दी तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। अधिवक्ता अंबुज अग्रवाल, श्रवण कुमार सिंह, जितेंद्र राजपाल, अजयपाल सिंह, अमित गुप्ता, अवधेश अग्रवाल सहित कई अधिवक्ताओं ने कहा है कि स्वामी ओम व मुकेश जैन ने शाहजहांपुर की लड़कियों को ‘विषकन्या’ कहकर जिले की सभी नारियों का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं का यह कथन समाज में विद्वेष फैलाने और शांतिभंग करने वाला है। इस मामले में अधिवक्ताओं ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है। राष्ट्रीय गो रक्षा संघ के प्रदेश संगठन मंत्री डॉ. यशवंत कुमार मैथिल के नेतृत्व में कई कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर पुलिस को स्वामी ओम व उनके साथी मुकेश जैन पर विादित बयान देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की। इस दौरान संघ के जिलाध्यक्ष मनोज कश्यप, राकेश प्रजापति, अजय कश्यप, संजीव शर्मा, जयप्रकाश द्विवेदी, अंकित, सर्वेश, अरुण कुमार सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें