फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप लाइन पर आज रहेगा चार घंटे का मेगा ब्लॉक

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। उत्तर रेलवे सोमवार को अप लाइन पर चार घंटे का मेगा ब्लॉक लेगा। यह ब्लॉक आलमनगर सेक्शन से सहारनपुर तक अलग-अलग समय पर लिया जाएगा। इस दौरान अप जननायक, उपासना और पोरबंदर एक्सप्रेस प्रभावित होंगी। कुछ ट्रेनों को रास्ते में रोककर भी चलाया जाएगा।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल में आलमनगर से सहारनपुर तक रेल ट्रैक, ओएचई लाइन मरम्मत और स्लीपर बदलने का काम प्रस्तावित था। इंजीनियरिंग अनुभाग ने इसके लिए मेगा ब्लॉक रविवार को मांगा था, जिसे मंडल मुख्यालय ने सोमवार के लिए हरी झंडी दे दी। मेगा ब्लॉक के दौरान अप 15211 जननायक एक्सप्रेस को एक घंटा देरी से चलाया जाएगा। रोजा-बरेली के बीच ब्लॉक अप 14009 पोरबंदर एक्सप्रेस गुजरने के बाद लिया जाएगा। वहीं बरेली से रामपुर के बीच अप 12369 उपासना एक्सप्रेस को पास करने के बाद ब्लॉक लिया जाएगा। ब्लॉक के दौरान कुछ ट्रेनों को रोककर भी चलाया जाएगा।
एडीआरएम अश्वनी कुमार का कहना है कि ब्लॉक की वजह से ट्रेनों के संचालन पर ज्यादा प्रभाव नहीं होगा। अलग-अलग रेल सेक्शन में अलग-अलग समय पर ब्लॉक रहेगा। ब्लॉक का समय इस तरह से तय किया गया है कि यात्रियों को असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह रहेगा मेगा ब्लॉक
आलमनगर से हरदोई सुबह 9:00 से दोपहर 1:00 बजे तक
हरदोई से रोजा जंक्शन सुबह 10:20 से दोपहर 2:20 बजे तक
रोजा जंक्शन से बरेली सुबह 11:20 से दोपहर 3:20 बजे तक
बरेली से रामपुर सुबह 11:45 से दोपहर 3:45 बजे तक
रामपुर से मुरादाबाद सुबह दोपहर 12:30 से शाम 4:30 बजे तक
मुरादाबाद से सहानपुरपुर सुबह 10:55 से दोपहर 2:55 बजे तक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें