फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के लिए पार्सल बुकिंग बंद, जंक्शन पर लगा अंबार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। स्वतंत्रता दिवस पर आतंकी हमले का खतरा देखते हुए दिल्ली पार्सल भेजने पर लगी पाबंदी तो व्यापारियों को परेशान कर ही रही है, रेलवे ने जंक्शन पर देश भर से आए पार्सल की डिलीवरी रोककर उनकी परेशानी और ज्यादा बढ़ा दी है। जंक्शन के पार्सल घर में ऐसे पार्सल का अंबार लगा हुआ है।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में आतंकी खतरा देखते हुए देश भर से दिल्ली के स्टेशनों के लिए पार्सल की बुकिंग सोमवार से बंद कर दी गई है। यह पाबंदी 15 अगस्त तक रहेगी। रेलवे बोर्ड के इस आदेश से आम लोगों के साथ व्यापारियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इधर, रेलवे ने जंक्शन पर आए पार्सलों की डिलीवरी भी बंद कर दी है। इन पार्सलों को छुड़ाने आने वाले लोगों को 15 अगस्त के बाद आने को कहा जा रहा है। जंक्शन स्थित पार्सल आफिस के सूत्रों का कहना है कि दिल्ली की बुकिंग रोके जाने के बाद से अब तक केवल 29 कार्टून ही वहां के लिए बुक हुए हैं, जिन्हें 15 अगस्त के बाद यहां से रवाना किया जाएगा। व्यापारी नेता राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि बरेली से फर्नीचर, पतंग मांझा जैसा काफी सामान दिल्ली के लिए बुक होता है। पार्सल बुकिंग बंद होने का सीधा असर कारोबार पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें