फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो में अवैध शराब ले जा रहे तस्कर को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर पुलिस ने मंगलवार सुबह चेकिंग के दौरान 200 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर को पकड़ लिया। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। इज्जतनगर के बैरियर वन क्षेत्र में मंगलवार सुबह चेकिंग के दौरान पुलिस को एक टेंपो से कच्ची शराब की तस्करी की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने गांव नगरिया कला के पास भोजीपुरा की तरफ से आते एक टेंपो को पकड़ लिया। चालक ने भागने की कोशिश की लेकिन उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम नवाबगंज के चमरऊआ निवासी भानेंद्र सिंह बताया। छानबीन में टेंपो से चार कैनों में करीब 200 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। तस्कर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें