फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चारा काटने गई महिला के साथ लूटपाट मामले में दबिश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
दुनका। खेत की तरफ चारा काटने गई महिला से लूटपाट व मारपीट के मामले में पुलिस दबिश दे रही है। संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, लेकिन अभी तक सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन

शाही थाना क्षेत्र के गांव दोंद आलमपुर की गौंटिया की महिला मंगलवार शाम चार बजे चारा काटने गई थी। महिला को बाइक सवार एक पुरुष व महिला ने हंसिया से हमला कर घायल कर दिया था। इसके बाद कुंडल व अन्य गहने लूटकर ले गए। इसके बाद से पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, लेकिन अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं लग सका है। इस वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। महिलाएं दहशत की वजह से अकेले जंगल में नहीं जा पा रही हैं।

डेढ़ वर्ष पहले शाही और शीशगढ़ थाना क्षेत्र में खेतों पर अकेली जा रहीं नौ महिलाओं की गला कसकर हत्याएं की गई थी। पुलिस ने आठ माह पूर्व एक सिरफिरे को गिरफ्तार कर इसका खुलासा किया था। थानाध्यक्ष शाही अमित कुमार बालियान ने बताया कि लूट के सही खुलासे का प्रयास जारी है। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। शीघ्र ही सही खुलासा किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें