फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘गुरु’ पर भी शिकंजा कसना शुरू 

Fri, 13 Apr 2018 06:48 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
कॉन्वेंट स्कूलों की अंधाधुंध बढ़ती फीस और विभिन्न मदों में अभिभावकों की जेब खाली कराने की मनमानी पर भले कोई रोक नहीं लग पा रही है, लेकिन इन स्कूलों में किताबों और स्टेशनरी प्रमुख सप्लायर गुरु मेहरोत्रा पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। गुरु मेहरोत्रा के तीन ठिकानों पर वाणिज्य कर विभाग ने बृहस्पतिवार को अचानक छापामारी कर स्टॉक में हेराफेरी पकड़ी है। टीम ने इस दौरान करीब दस लाख रुपये का माल जब्त कर लिया। विभाग इस पर कर निर्धारण कर दोगुना टैक्स वसूलेगा। गुरु मेहरोत्रा के ठिकानों पर छापे की खबर मिलते ही स्टेशनरी बाजार में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

पिछले महीने इनकम टैक्स विभाग ने भी गुरु मेहरोत्रा के तीन ठिकानों पर छापामार कार्रवाई कर लाखों रुपये की टैक्स हेराफेरी पकड़ी थी। वाणिज्य कर विभाग की नींद थोड़ी देर से खुली, बृहस्पतिवार को उसकी टीम ने इस कारोबारी के तीन ठिकानों पर व्यापार संबंधी कागजात खंगाले। दोपहर से शाम तक चली कार्रवाई में चिल्ड्रन बुक डिपो और सरस्वती सदन पर बड़ी तादाद में स्टेशनरी स्टाक में गड़बड़ी मिली। संदिग्ध स्टाक अभिलेखों में दर्ज नहीं था। प्रतिष्ठान मालिक गुरु नारायण मेहरोत्रा खरीद-फरोख्त संबंधी कागजात और रजिस्टर आदि भी नहीं दिखा पाए। उनके आवास पर हुई छानबीन में भी पुस्तकों का स्टाक मिला।
एडिशनल कमिश्नर एसपी सिंह ने मीडिया स्रोतों और अभिभावकों से नए शैक्षणिक सत्र के चलते अधिक दर पर स्टेशनरी एवं किताबें बेचने की शिकायतें प्राप्त होने यह कार्यवाई कराई थी। जांच टीम में उपायुक्त विजय कुमार, संजय मिश्रा, राजेंद्र द्विवेदी, वाणिज्य कर अधिकारी नितिन बाजपेई, आदि मौजूद रहे। एडिशनल कमिश्नर ने बताया कि कारोबारी से दोगुना टैक्स वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें