बरेली। बच्चों के खिलौने बनाने वाली कंपनियां गिफ्ट पैक पर एमआरपी तक नहीं छाप रही हैं, जिसका फायदा दुकानदार उठा रहे हैं और मनमानी कीमतों पर खिलौने बेच रहे हैं। बाट माप विभाग की टीम ने गिफ्ट पैक बेचने वाले दुकानदारों के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर ऐसी गड़बड़ी पकड़ी है।
सहायक नियंत्रक मनोज कुमार ने सोमवार दोपहर गिफ्ट पैक बेचने वाले प्रतिष्ठानों पर छापेमार कार्रवाई कराई। राजेंद्र नगर क्षेत्र स्थित तीन प्रमुख खिलौना विक्रेताओं के यहां हुई चेकिंग में खिलौनों की पैकिंग पर एमआरपी यानी अधिकतम मूल्य आदि प्रिंट नहीं था। इसलिए विभाग ने इन तीनों प्रतिष्ठानों के चालान किए गए हैं। श्यामगंज स्थित एक प्रमुख मिष्ठान विक्रेता के यहां उपलब्ध ड्राई फ्रूट गिफ्ट पैकिंग पर निर्धारित ब्योरा दर्ज नहीं था। सहायक नियंत्रक ने कहा है कि इन सभी से जवाब तलब करने को नोटिस जारी होगा, इससे बाद जुर्माना आदि कार्रवाई होगी।