फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएस अफसर करेंगे डीएम पीलीभीत के गनर को थाने में पीटे जाने की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पीलीभीत में भाजपा विधायक के भांजे को पीटने के मामले में डीएम के गनर समेत दूसरे आरोपियों की पैरवी सपा ने शुरू की है। सछास के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अतुल प्रधान के नेतृत्व में सोमवार को कई स्थानीय सपा नेता आरोपी गनर मोहित के पिता के साथ एडीजी जोन से मिले और इस मामले की विवेचना दूसरे जिले की पुलिस से कराने की मांग की। एडीजी अविनाश चंद्र ने दूसरे जिले के आईपीएस स्तर के अधिकारी से मामले की जांच कराने को कहा है।
विज्ञापन

आरोपी गनर के पिता मुजफ्फरनगर निवासी देवेंद्र कुमार ने एडीजी अविनाश चंद्र को बताया कि उनके बेटे कांस्टेबल मोहित कुमार के खिलाफ एकतरफा कार्रवाई की गई है। उनके बेटे को ही थाने में ही चप्पलों से पीटा गया और उसी के खिलाफ मुकदमा करा दिया गया। पीलीभीत पुलिस बरखेड़ा के भाजपा विधायक के दबाव में है। उन्हें निष्पक्ष कार्रवाई की उम्मीद नहीं है। इसलिए प्रकरण की विवेचना बरेली या किसी अन्य जिले में कराई जाए। एडीजी ने शिकायत पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। एडीजी से मिलने वालों में अतुल प्रधान के साथ डॉ. रवि नागर, हरेंद्र सिंह कन्नौजिया, प्रमोद विष्ट, आदेश यादव आदि कई सपा नेता शामिल थे।
\
आरोपी पक्ष के कहने से विवेचना बदलने का प्रावधान नहीं है। शिकायतकर्ता मौखिक शिकायत करने आए थे, उनसे लिखित में शिकायत मांगी गई है। पहले दूसरे जिले के आईपीएस स्तर के अधिकारी से जांच कराएंगे और फिर उनकी जांच रिपोर्ट पर ही विवेचना बदलने जैसा निर्णय लिया जाएगा। - अविनाश चंद्र, एडीजी जोन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें