फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: राहुल गांधी पर राष्ट्र गौरव के अपमान का आरोप, बरेली में परिवाद दाखिल; जानिए पूरा मामला

Wed, 05 Feb 2025 07:37 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ एमपी-एमएलए कोर्ट में परिवाद दाखिल किया गया है। उन पर  राष्ट्र गौरव का अपमान करने का आरोप लगाया गया है। 
विज्ञापन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी - फोटो : X/@INCDelhi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ बरेली के एमपी-एमएलए कोर्ट में राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम के तहत परिवाद दाखिल किया गया है। कोर्ट 15 फरवरी को तय करेगा कि मामला सुनने योग्य है या नहीं।

विज्ञापन
Trending Videos

राहुल गांधी ने पिछले महीने कांग्रेस मुख्यालय के उद्घाटन के दौरान विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि हमारी लड़ाई सिर्फ आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) और भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) से नहीं बल्कि इंडियन स्टेट यानी भारत से है। 

उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि अगर आप समझ रहे हैं कि हमारी लड़ाई भाजपा और आरएसएस से है, जो आप समझ नहीं पा रहे। हमारी लड़ाई विचारों की लड़ाई है। आज सभी एजेंसियों को सिर्फ यह काम दिया गया है कि कैसे विपक्षी नेताओं को जेल में डाला जाए। उन्होंने चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाते हुए कहा था कि चुनाव आयोग को भी निष्पक्ष होने की जरूरत है।

ये भी पढ़ें- UP News: नेपाल का वीजा लेकर भारत में घुसपैठ, पीलीभीत में बांग्लादेशी दंपती गिरफ्तार, भेजा गया जेल
 
विज्ञापन

परिवार दाखिल करने वाले अधिवक्ता वीरेंद्र गुप्ता व अन्य का कहना है कि राहुल गांधी का बयान संविधान और देश को अपमानित करने वाला है। उनके बयान से देश की एकता और अखंडता को ठेस पहुंची है। अब एमपी-एमएलए कोर्ट 15 फरवरी को तय करेगा कि परिवार सुनने योग्य है या नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें