फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पासपोर्ट के लिए थमेगी दौड़, क्षेत्र में पहुंचेगी मोबाइल वैन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। राज्य आधारित सेवा द्वार तक मुहिम के तहत क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय बरेली ने पासपोर्ट मोबाइल वैन सेवा शुरू की है। दूरदराज के लोगों का अब उनके क्षेत्र में ही पासपोर्ट बनाया जा सकेगा।
विज्ञापन

वैन बरेली क्षेत्रीय कार्यालय के 150 किमी के दायरे में पहुंचकर पासपोर्ट संबंधी सेवाएं प्रदान करेगी। हालांकि, अभी कुछ दिन तक पासपोर्ट मोबाइल वैन कार्यालय परिसर में खड़ी रहकर पहुंचने वालों का सहयोग करेगी।
क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी शैलेंद्र सिंह के मुताबिक विदेश मंत्रालय से रवाना की गई पासपोर्ट मोबाइल वैन बीते दिनों कार्यालय पहुंची थी। इसका ट्रायल सफल रहा। शनिवार से वैन में पासपोर्ट बनाने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई। सांसद छत्रपाल गंगवार ने अपना पासपोर्ट बनवाने की औपचारिकता पूरी कराने के साथ प्रक्रिया का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

कार्यालय के नीचे खड़ी वैन पर प्रतिदिन 25 ऑनलाइन अप्वॉइंटमेंट का कार्य होगा। यह वैन सभी उपकरणों से लैस है। कुछ दिनों बाद जिस किसी भी क्षेत्र में एक दिन में 25 ऑनलाइन आवेदन होंगे, वहां यह वैन भेजी जाएगी। यहां पासपोर्ट केंद्र के एडमिन दिनेश समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें