फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 33 केवी लाइनों में फॉल्ट से कुतुबखाना और मिशन कंपाउंड उपकेंद्र ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के अन्य इलाकों में भी हुए लोकल फॉल्ट, हरूनगला के तीन फीडर भी हुए ठप
विज्ञापन

बरेली। 33 केवी लाइन में फॉल्ट के कारण सोमवार को मिशन कंपाउंड और कुतुबखाना उपकेंद्र तीन-तीन घंटे तक ठप रहे। इस कारण 14 हजार से ज्यादा उपभोक्ता प्रभावित हुए। हरूनगला उपकेंद्र के तीन फीडरों पर भी तीन घंटे तक आपूर्ति ठप रही। पवन विहार उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में भी ट्रिपिंग की समस्या रही। सिविल लाइंस तृतीय और शाहदाना उपकेंद्र से पोषित इलाकों में भी लोकल फॉल्ट हुए। कटरा चांद खां, सिंधु नगर कॉलोनी, बालजती, नवादा शेखान, आजाद नगर इलाकों में ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी के कारण कटौती की गई।
सोमवार सुबह आठ बजे सिविल लाइंस ट्रांसमिशन से कुतुबखाना और मिशन कंपाउंड जाने वाली 33 केवी लाइन में फॉल्ट आ गया। इससे दोनों उपकेंद्र ठप हो गए। फॉल्ट को दुरुस्त कर सुबह 11 बजे के बाद आपूर्ति चालू की जा सकी। इसके बाद भी दोनों उपकेंद्रों से पोषित इलाकों में ट्रिपिंग की समस्या बनी रही। सुबह के समय बिजली कटौती के कारण जलापूर्ति भी प्रभावित हुई।
विज्ञापन

इधर, हरूनगला उपकेंद्र के बाइपास, सुपरसिटी, रामगगंगानगर, टीपीनगर फीडरों पर आपूर्ति बाधित रही। किला उपकेंद्र के इलाकों में लोकल फॉल्ट के कारण लोगों ने बिजली कटौती का सामना किया। शाहदाना के पुराना शहर, कांकर टोला, सूफी टोला इलाकों में बंच केबल जलने के कारण आपूर्ति प्रभावित हुई।
विज्ञापन

शाहदाना, किला और सिविल लाइंस द्वितीय उपकेंद्रों से आज होगी कटौती
अधिशासी अभियंता राजवीर सिंह ने बताया कि मंगलवार को आरडीएसएस योजना के तहत किला उपकेंद्र पर 33 केवी लाइन पर काम किया जाएगा। इस दौरान सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक उपकेंद्र के फीडर नंबर एक, दो, तीन, चार, पांच, छह और सात पर आपूर्ति बाधित रहेगी। सिविल लाइंस द्वितीय उपकेंद्र पर केबल बदला जाएगा। इस दौरान सुबह 11 से अपराह्न तीन बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। शाहदाना उपकेंद्र पर आइसोलेटर बदला जाएगा। इस दौरान दोपहर 12 से दो बजे तक शास्त्री मार्केट, कांकर टोला, बजरिया, माधौबाड़ी, मठ की चौकी आदि इलाकों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें