फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अमेरिका में नौकरी छोड़कर बरेली में स्टार्टअप, वित्तीय प्रबंधन एप बनाया

Tue, 07 Jul 2026 02:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कैंट क्षेत्र की पलक चौहान ने अमेरिका में अपनी नौकरी छोड़कर अब अपने गृह नगर बरेली में एक स्टार्टअप शुरू किया है। उनकी बहन खुशबू चौहान भी इस पहल में उनका साथ दे रही हैं। दोनों बहनों ने मिलकर एक एप विकसित किया है। इसका उद्देश्य लोगों को वित्तीय प्रबंधन के बारे में शिक्षित करना है।
विज्ञापन

पलक 18-20 सालों से अमेरिका में एक वित्तीय कंपनी से आर्थिक विशेषज्ञ के तौर पर जुड़ी थीं। इसी दौरान उन्हें लगा कि पैसे का प्रबंधन करना मुश्किल है। यह एप कम या अधिक आय वाले लोगों और भविष्य की वित्तीय असुरक्षाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यह उन कामकाजी लोगों के लिए है जिन्हें भविष्य की चिंता है, पर बचत का तरीका नहीं पता। पलक ने बताया कि इसी अनुभव के कारण उनके मन में दूसरों के लिए पैसे का प्रबंधन आसान बनाने का विचार आया। उन्होंने कहा कि लोग अक्सर अपनी बचत और प्रबंधन के बारे में नहीं सोच पाते। बाजार में कई एप म्यूचुअल फंड बेचने पर केंद्रित हैं। उनका स्टार्टअप छोटे और बड़े खर्चों को ट्रैक करेगा। यह उन्हें प्रबंधित करने में सहायता करेगा। एप का कृत्रिम बुद्धिमत्ता संस्करण अधिक खर्च होने पर बचत की सलाह भी देगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें