फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मरीजों की कतार... खाली कुर्सियां, डॉक्टरों का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिला अस्पताल की ओपीडी संचालित होने का समय सुबह आठ बजे से है लेकिन सुबह साढ़े नौ बजे तक कई विशेषज्ञ चिकित्सकों की कुर्सी खाली रही। बाहर मरीज कतार लगाए इंतजार करते रहे। कुछ विशेषज्ञ की जगह जूनियर डॉक्टर मरीजों को दवाएं लिखते दिखाई दिए।
विज्ञापन

रविवार को मुख्यमंत्री ने अस्पतालों में चिकित्सकों को निर्धारित समय पर पहुंचने की हिदायत दी। सोमवार को मंडलायुक्त ने आयुष चिकित्सालयों का औचक निरीक्षण कराया तो जिले के 37 आयुष चिकित्सक गैरहाजिर मिले। शासन को रिपोर्ट भेजकर जिलाधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए। मंगलवार को अमर उजाला की टीम ने जिला अस्पताल का सुबह साढ़े नौ बजे जायजा लिया। ईएनटी, फिजिशियन, चर्म रोग, एसटीडी, ईएनटी विशेषज्ञ की कुर्सी खाली थी। मरीज कतार लगाए डॉक्टर का इंतजार करते दिखे।
बाल रोग, एनसीडी, हड्डी रोग, हेपेटाइटिस, जनरल सर्जन, दंत ओपीडी में चिकित्सक, एडोलसेंट ओपीडी में काउंसलर मौजूद रहे। बीते दिनों दुर्घटनाग्रस्त हुईं अस्पताल की सीएमएस सुबह साढ़े नौ बजे अस्पताल पहुंचीं। सूचना पर सुबह सवा दस बजे तक सभी चिकित्सक ओपीडी पहुंचे।
विज्ञापन


डायलिसिस यूनिट में भी नहीं पहुंचे डॉक्टर
जिला अस्पताल में पीपीपी मोड पर संचालित डायलिसिस यूनिट के डॉक्टर भी सुबह दस बजे तक नहीं पहुंचे थे। पैरामेडिकल और अन्य स्टाफ डायलिसिस कराने पहुंचे मरीज की जानकारी दर्ज कर रहे थे। यूनिट के स्टाफ ने बताया कि डॉक्टर अक्सर सुबह साढ़े दस बजे तक पहुंचते हैं।

आयुष्मान पंजीकरण काउंटर पर मिला ताला
जिला अस्पताल के एल्डरली यूनिट में संचालित आयुष्मान पंजीकरण काउंटर सुबह दस बजे बंद मिला। कांकरटोला निवासी बुजुर्ग आयुष्मान कार्ड बनवाने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि वे सुबह नौ बजे पहुंच गए थे। 70 पार के आयुष्मान कार्ड कैसे बनेंगे कोई जानकारी नहीं दे रहा।


चिकित्सक समय पर अस्पताल पहुंचकर पहले राउंड लेते हैं फिर ओपीडी में पहुंचते हैं। तब तक चार-पांच डॉक्टर मरीजों को देखते रहते हैं। तय समय पर कौन डॉक्टर अस्पताल नहीं पहुंचे, इसकी जानकारी कर जवाब तलब किया जाएगा। - डॉ. अलका शर्मा, एडी एसआईसी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें