फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रुहेलखंड कप ताइक्वांडो चैंपियनशिप में किया शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सेंथल। चौथे रुहेलखंड कप ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में सेंथल की स्ट्राइक फोर्स ताइक्वांडो एकेडमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल जीतकर एक बार फिर कस्बे का नाम रोशन किया है। यह चैंपियनशिप 24 और 25 अक्तूबर को आयोजित हुई थी। कस्बे में आगमन पर लोगों ने स्वागत किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में अकादमी के खिलाड़ी अहसान जैदी (अलवीना), अबूजर और विराट ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर पदक अपने नाम किए।अलवीना और अबुजर ने गोल्ड तो विराट ने ब्रॉन्ज पदक पर कब्जा जमाया। उनकी इस उपलब्धि से एकेडमी और पूरे कस्बे में खुशी का माहौल है।
कोच सलीम अहमद ने बताया कि खिलाड़ियों की इस सफलता में उनकी लगातार मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन का महत्वपूर्ण योगदान है। खिलाड़ियों ने साबित कर दिया है कि सही मार्गदर्शन और निरंतर अभ्यास से छोटे कस्बों के खिलाड़ी भी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी पहचान बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें