बहेड़ी। सहकारी गन्ना विकास समिति के बोर्ड ने बहादुरगंज चीनी मिल को दिए गए नौ गन्ना खरीद केंद्रों को फिलहाल हटा दिया है। इनमें से दो पीलीभीत और बाकी बहेड़ी चीनी मिल को दिए गए हैं।
क्षेत्र के गन्ना किसान बहादुरगंज चीनी मिल के अभी तक न चलने किसान परेशान हैं। किसानों की लगातार शिकायतों के बाद गन्ना समिति के सचिव ने शुक्रवार को बोर्ड की बैठक बुलाई। समिति के अध्यक्ष राजेंद्र गंगवार ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करते हुए कहा कि बहादुरगंज चीनी मिल को दिए गए सभी नौ सेंटर काटे जाते हैं। इनमें से दो सेंटर पीलीभीत को और बाकी सभी केंद्र केसर चीनी मिल को आवंटित किए जाते हैं। बोर्ड ने एक स्वर में कहा कि पहले बहादुरगंज चीनी मिल अपना ट्रायल पूरा कर ले। ट्रायल से पहले खरीद केंद्र आवंटित करके बोर्ड अपनी फजीहत करना नहीं चाहता। गन्ना समिति के पूर्व डायरेक्टर विनोद चौधरी ने हाथमना, माधोपुर उत्तम नगर खरीद केंद्र बहेड़ी चीनी मिल को देने की मांग की। संवाद