फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: किसान की मौत के बाद उसकी बेटी का कराया विवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
शीशगढ़। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत फॉर्म निरस्त हो जाने के बाद सदमे में किसान की मौत के बाद अब विभाग ने शुक्रवार को उनके पुत्री का विवाह योजना के तहत करा दिया है। इस बीच परिवार में गम का माहौल रहा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गांव पदमी निवासी किसान पूरनलाल ने अपनी पुत्री की शादी के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आवेदन किया था। लेकिन, बुधवार को नाम काटे जाने के बाद सदमे में किसान की मौत हो गई। अमर उजाला अखबार में खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग हरकत में आ गया। अपनी गलती में सुधार करते हुए किसान पूरनलाल की बेटी छत्रवती का विवाह योजना के तहत बरेली में करवा दिया।
ग्राम सचिव इमरान अहमद का कहना है कि गरीब किसान की आकस्मिक मृत्यु हुई थी, जिस कारण उनके यहां बारात नहीं आई। इसलिए उन्हें सामूहिक विवाह में शामिल कर उनको लाभ दिलाया गया। ग्रामीणों द्वारा जानकारी मिली थी कि बीते 25 को बरात आनी थी। ग्राम प्रधान के पति लेखराज वर्मा ने कहा कि किसान की मौत के बाद पूरा परिवार सदमे है। सामूहिक विवाह का लाभ मिल गया। लेकिन नाम अगर काटा नहीं जाता तो आज किसान पूरनलाल जिंदा होते। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें