फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब पुलिस ने बहेड़ी में दबिश देकर चोरी के 26 लाख किए बरामद

विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

शहीद भगत सिंह नगर के थाना सिटी नया शहर में एक शोरूम से हुए थे चोरी
विज्ञापन

पंजाब के एक युवक के साथ मिलकर बहेड़ी के दो युवकों ने घटना को दिया था अंजाम

बहेड़ी। पंजाब पुलिस ने थाने में आमद कराई और पंजाब में पकडे गये बहेडी के पचपेडा गांव के युवक के जरिये उसके दूसरे चोर व गैंग के मुखिया के घर खुटिया गांव में दबिश दे डाली। साथी के जरिये उसे घर से बाहर बुलाया और पुलिस ने धर दबोचा। उसके कब्जे से चोरी की पूरी 26 लाख की रकम भी बरामद कर ली गई। पंजाब पुलिस उसे वहीं से उठाकर अपने साथ लेकर चली गई।
विज्ञापन

पंजाब के जिला शहीद भगत सिंह नगर के सिटी नया शहर थाना क्षेत्र में दस दिन पहले 26 लाख रुपये की चोरी हुई थी। सीसीटीवी में चोरों की तस्वीर कैद होने पर पुलिस ने दो आरोपियों बहेड़ी के पचपेड़ा निवासी कमल और पंजाब के ही दूसरे आरोपी को पकड़ लिया था। जबकि गैंग लीडर बहेड़ी के खुटिया गांव का लाखन सिंह फरार था। पूछताछ में पकड़े गए दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया था कि चोरी की गई रकम भी उसी के पास है। शुक्रवार को पंजाब सिटी नया शहर थाने के इंस्पेक्टर कुलजीत सिंह टीम के साथ बहेड़ी थाने पहुंचे और स्थानीय पुलिस के साथ दबिश देकर खुटिया गांव से लाखन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी किए गए 26 लाख रुपये भी बरामद कर लिए। पंजाब पुलिस उसे अपने साथ लेकर चली गई। पुलिस के मुताबिक लाखन और कमल शोरूम मालिक के यहां खाना बनाने का काम करते थे। उनके मालिक से अच्छे रिश्ते हो गए थे। इसी का फायदा उठाकर उन्होंने वारदात को अंजाम दे डाला।

कमल के जरिये निकलवा घर से बाहर

पंजाब पुलिस चोरी के मामले में पकड़े गए कमल को भी साथ लाई थी। पुलिस ने पहले कमल को उसके घर भेजा। उसके दरवाजा खटखटाने पर जैसी ही लाखन बाहर आया पुलिस ने उसे दबोच लिया। पहले तो उसने आनाकानी की फिर जब पुलिस ने सख्ती दिखाई तो अलग-अलग स्थानों पर छुपा कर रखी 26 लाख की रकम भी बरामद करा दी।

लाखन के पकड़े जाने तक बहेड़ी पुलिस को नहीं दी जानकारी

पंजाब पुलिस ने स्थानीय पुलिस को आरोपी के पकड़े जाने तक कोई जानकारी नहीं दी। बस उनसे गाड़ी लेकर पीछे आने को कह दिया। पंजाब पुलिस के कब्जे में पचपेड़ा का एक चोर पहले से था, वही लाखन के घर तक पुलिस को लेकर गया। वहां से रुपयों की बरामदगी कर पुलिस उसे गाड़ी में डालकर उत्तराखंड होते हुए पंजाब चली गई।

पंजाब पुलिस ने दबिश दी थी। खुटिया गांव के लाखन सिंह से रुपयों की बरामदगी भी हुई है। वहां बड़ी चोरी की वारदात को इसने पचपेड़ा के अपने साथी के साथ अंजाम दिया था। आरोपी की आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। - पंकज पंत, इंस्पेक्टर बहेड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें