फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बरेली में पंजाब के किसान का अपहरण, बदमाशों ने परिवार से वसूले 1.50 लाख रुपये, पुलिस ने कराया मुक्त

Thu, 04 Sep 2025 08:32 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में अपहरण की बड़ी वारदात सामने आई है। कैंट थाना क्षेत्र में पंजाब के किसान का अपहरण हो गया। बदमाशों ने वीडियो कॉल कर उनके परिवार से रुपये वसूले। छोड़ने के बदले तीन लाख रुपये और मांग रहे थे। शिकायत पर पुलिस ने किसान को सकुशल मुक्त करा लिया। दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के कपूरथला से उत्तराखंड के नानकमत्ता जा रहे किसान दर्शन सिंह का बरेली में छह बदमाशों ने अपहरण कर लिया। उनको बंधक बनाकर वीडियो कॉल पर परिजनों से बात कई और छोड़ने के बदले 1.50 लाख रुपये खाते में डलवा लिए। इसके बाद बदमाशों का लालच बढ़ गया। वह तीन लाख रुपये की मांग करने लगे। दर्शन सिंह के भाई बलविंदर सिंह ने कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने उनको सकुशल बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य चार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


कैंट इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि पंजाब प्रांत के जिला कपूरथला के थाना सुल्तानपुर लोधी के गांव सुचेतगढ़ निवासी बलविंदर सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके भाई दर्शन सिंह 30 अगस्त को उत्तराखंड के उधमसिंह नगर स्थित नानकमत्ता दर्शन के लिए निकले थे। रास्ते में कुछ लोगों ने उनका अपहरण कर लिया। छोड़ने के बदले फिरौती की मांग कर रहे हैं।

बरेली के कांधरपुर गांव में बंधक बनाकर रखा 
दर्शन सिंह को लाल फाटक के पास गांव कांधरपुर में बंधक बनाकर रखा गया है। फिरौती न मिलने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। अपहृर्ता वीडियो कॉल पर धमकी देकर 1.50 लाख रुपये बैंक खाते में भी डलवा चुके हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी और किसान की सकुशल बरामदगी के लिए एसएसपी अनुराग आर्य ने पुलिस के साथ एसओजी टीम और सर्विलांस को भी लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पुलिस ने शेरगढ़ थाने के गांव वियोदा निवासी आकाश और वीरेंद्र को उमरसिया बभिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर दर्शन सिंह को भी सकुशल बरामद कर लिया गया। आरोपियों अपने साथियों के नाम बदायूं के थाना बिनावर के गांव शेरगंज निवासी देवाराम उर्फ सोनू, कैंट थाने के गांव कांधरपुर निवासी राहुल, मनोज और अभिषेक बताए हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

नानकमत्ता ले जाने के बहाने कार में बैठाया था
पूछताछ में आरोपी आकाश ने बताया कि 31 अगस्त को सुबह सात बजे के आसपास देवाराम, वीरेंद्र और राहुल कार से और मनोज व अभिषेक बाइक से थे। लाल फाटक के पास दर्शन सिंह खड़े थे। उन्होंने बस अड्डे के बारे में पूछा और बताया कि उनको नानकमत्ता जाना है। इस पर देवा, वीरेंद्र और राहुल से उनसे कार से नानकमत्ता चलने की बात कही। इसके बाद वह दर्शन सिंह को कार में बैठाकर जंगल की ओर ले गए। वहां बंधक बनाकर रखा और फिरौती की मांग की।

यह भी पढ़ें- Bareilly News: सत्संगी दंपती हत्याकांड में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने 1.70 लाख रुपये जुर्माना भी लगाया

एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि नानकमत्ता दर्शन के लिए जा रहे पंजाब के किसान के अपहरण और फिरौती वसूलने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य चार की तलाश की जा रही है। किसान को सकुशल बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें