फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: भड़काऊ कपड़े... अश्लील इशारे, इस गैंग से रहें सावधान, रात में राह चलते लोगों को बनाता है निशाना

Thu, 27 Feb 2025 11:01 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के सेटेलाइट बस अड्डे के समीप मंगलवार रात किन्नरों ने दो युवकों की पिटाई कर दी। सड़क की दूसरी साइड में खड़े किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
किन्नरों ने युवकों से की मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सेटेलाइट चौराहे से जंक्शन तक रात भर किन्नर गिरोह का आतंक रहता है। जबरन नेग लेने से शुरू हुई दबंगई अब देह व्यापार से होती हुई वसूली पर उतर आई है। मंगलवार रात सेटेलाइट चौराहे से राजनगर मोड़ पर किन्नरों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने राह चलते युवकों को पीटकर उनसे रुपये छीने। घटनाक्रम के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। शिकायत न मिलने की बात कह पुलिस मामले को टाल रही है।

विज्ञापन


सेटेलाइट बस अड्डे से पीलीभीत रोड और ईसाइयों की पुलिया होते हुए जंक्शन रोड पर किन्नरों का जमाबड़ा रहता है। स्कूटी पर भड़काऊ कपड़े पहने किन्नर रात दो बजे तक इधर से उधर घूमकर ग्राहक तलाशते हैं। इस दौरान वह अश्लील इशारों के साथ ही लोगों को ऑफर देते हैं। लक्जरी कारों में बैठे लोगों के साथ ही बाइक पर घूमते युवक इनका शिकार होते हैं। 

ये भी पढ़ें- UP: सौतेली मां ने नाबालिग बेटी को बेचा... दबंगों ने बंधक बनाकर की हैवानियत; जांच में सामने आया चौंकाने वाला सच
विज्ञापन


चर्चा है कि अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का झांसा देकर यह लोगों को एकांत में ले जाते हैं और उनसे जबरन वसूली करते हैं। मंगलवार रात करीब 12 से एक बजे तक किन्नरों के एक गुट ने राजनगर कॉलोनी मोड़ पर पेट्रोल पंप के पास जमकर उत्पात मचाया। उन्होंने राह चलते लड़कों को रोका और उनसे नेग के नाम पर वसूली की। 

जो उन्हें रुपये देकर निकल गए, उन्हें छोड़ दिया गया। रुपये न देने वालों से किन्नरों से मारपीट की। ई रिक्शा से जा रहे जगतपुर निवासी शारिक व उनका दोस्त भी किन्नरों के चंगुल में फंस गए। उन्हें पकड़कर पिटाई कर दी गई। वसूली के बाद भी किन्नर उन्हें पीटते रहे, अन्य वाहन चालकों ने इन्हें चंगुल से छुड़ाया।

पीड़ित बोला- पीटकर पांच सौ रुपये छीने
किन्नरों के चंगुल से छूटे शारिक ने बताया कि वह समझ ही नहीं पाया और उसकी पिटाई कर दी गई। उसने मना किया कि उसके पास रुपये नहीं हैं तो किन्नरों के साथियों ने उसकी जेबों की तलाशी ली। पांच सौ रुपये निकाले तो उसे छीन लिया। इससे वह इतना घबरा गया कि मौके से जान बचाकर भागा। कहा कि वह पुलिस से इनकी शिकायत करेंगे और कार्रवाई कराएंगे।
विज्ञापन

पुलिस बोली- नहीं मिली तहरीर
बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि रात में किन्नरों के उत्पात की सूचना मिलने पर सेटेलाइट चौकी से पुलिस मौके पर गई थी। तब तक आरोपी फरार हो गए थे। अब जो वीडियो वायरल हो रहा है उससे पीड़ित की पहचान नहीं हो पा रही है। अगर पीड़ित शिकायत करेगा तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। पुलिस अपनी ओर से भी अभियान चलाकर इस तरह वसूली करने वालों पर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें