फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: विशेषज्ञों ने मानसिक स्वास्थ्य और नारी शक्ति पर सुनाए प्रेरक संदेश

विज्ञापन
राजकीय डिग्री कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में छात्रा मुस्कान बी को सम्मानित किया गया। स्रोत कॉले
विज्ञापन
बदायूं। राजकीय महाविद्यालय में रानी लक्ष्मीबाई जयंती के अवसर पर महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम हुआ। इसमें विशेषज्ञों ने मानसिक स्वास्थ्य, नारी शक्ति और आत्मनिर्भरता पर प्रेरक संदेश सुनाए।
विज्ञापन

मिशन शक्ति विशेष अभियान फेस-पांच व एनएसएस के संयुक्त तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला अस्पताल की क्लीनिकल साइक्लोजिस्ट सर्वेश कुमारी रहीं। उन्होंने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई भारतीय इतिहास की ऐसी शख्सियत हैं, जिन्होंने साहस, संघर्ष और वीरता की मिसाल पेश की।
कहा कि आज के समय में युवाओं में तनाव, चिंता और कुंठा बढ़ रही है। इसलिए मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने योग, प्राणायाम और नियमित व्यायाम को तनाव दूर करने का प्रभावी उपाय बताया। प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि उन्होंने महिला नेतृत्व की अद्भुत क्षमता का परिचय दिया और समाज में महिलाओं की शिक्षा, स्वतंत्रता और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया।
विज्ञापन

इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई ने सामाजिक परिवर्तन और महिलाओं के अधिकारों के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा मुस्कान बी ने रानी लक्ष्मीबाई की वेशभूषा में प्रभावी नाटक प्रस्तुत किया। इस मौके पर मिशन शक्ति कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शशि प्रभा, डॉ. प्रेमचंद, डॉ. हुकुम सिंह, डॉ. ज्योति बिश्नोई, डॉ. संजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें