फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बीडीओ पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए किया प्रदर्शन

Fri, 11 Sep 2026 03:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बिशारतगंज। मृत सांड़ को दफनाने में देरी और खंड विकास अधिकारी पर कॉल रिसीव न कर अनदेखी करने के आरोप लगाते हुए बजरंग दल के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को ब्लॉक परिसर के गेट पर प्रदर्शन किया। वे लोग मृत सांड़ को ट्रैक्टर-ट्रॉली से ले गए और ब्लॉक कार्यालय के सामने खड़ी कर दी। एसडीएम के आश्वासन पर ढाई घंटे बाद प्रदर्शन खत्म किया।
विज्ञापन

बजरंग दल के जिला सहसंयोजक शिवांश शर्मा ने बताया कि मझगवां ब्लॉक के रघुवीरपुर गांव में तीन दिन पहले एक सांड़ मर गया था। आरोप है कि ग्राम प्रशासक विनीता देवी को सूचना दी गई लेकिन सुनवाई नहीं हुई। कहा, जिनके घर के आगे सांड़ मरा है, वही दफन कराए। इसी संबंध में बीडीओ भगवान दास को बृहस्पतिवार को सूचना दी गई। आरोप है कि उन्होंने पूरी बात सुने बिना फोन काट दिया। बाद में कॉल रिसीव नहीं की।
इससे नाराज बजरंग दल के पदाधिकारियों ने मृत सांड़ को ट्रैक्टर-ट्रॉली में रखा और ब्लॉक कार्यालय ले गए। बीडीओ कार्यालय के सामने वाहन खड़ा कर गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। नारेबाजी की। प्रदर्शन करने वालों में बजरंग दल प्रखंड उपाध्यक्ष विकास शर्मा, नवीन ठाकुर, अमन गुप्ता, संजय यादव, छोटा गुजर, अंशु आदि शामिल रहे। एडीओ पंचायत अभय कुमार आर्य ने बात की लेकिन समाधान नहीं हुआ। पदाधिकारियों ने बीडीओ को बुलाने की मांग की। मामला बढ़ता देख एसडीएम आंवला सुशील मिश्रा, सीओ हेमंत उपाध्याय, तहसीलदार अतुल सेन, पूर्ति निरीक्षक शिक्षा पांडे आदि पहुंचे। आश्वासन पर ढाई घंटे बाद प्रदर्शन खत्म किया गया।
विज्ञापन

वर्जन,
सांड़ मरने की सूचना पर बीडीओ ने जेसीबी मशीन की व्यवस्था कराई थी। 10:00 बजे सूचना मिली। 11:30 बजे मशीन भेजने की तैयारी की जा रही थी। इस विलंब और खंड विकास अधिकारी द्वारा कॉल रिसीव न करने, बात ठीक से न करने से बजरंग दल के कार्यकर्ता नाराज थे। उनसे बात की गई है। उनको भरोसा दिलाया गया है कि इस तरह की पुनरावृत्ति नहीं होगी, तब प्रदर्शन खत्म हुआ। बाद में सांड़ को भी दफना दिया गया। - सुशील कुमार मिश्रा, एसडीएम आंवला
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें