फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OPS: बरेली में नई पेंशन स्कीम के विरोध में प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट तक निकाला आक्रोश मार्च

Thu, 26 Sep 2024 06:39 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली में कर्मचारी संगठनों ने गुरुवार को नई पेंशन स्कीम के विरोध में प्रदर्शन किया। अटेवा के बैनर तले आक्रोश मार्च निकाला। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया गया। 
विज्ञापन
कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में ऑल टीचर्स एंड एम्प्लाई वेलफेयर ऐसोसिएसन (अटेवा), पेंशन बचाओ मंच व अन्य संगठनों की ओर से गुरुवार को सेठ दामोदर पार्क स्वरूप पार्क से आक्रोश मार्च निकाला गया। पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारी केवल पुरानी पेंशन से ही संतुष्ट होंगे। नारेबाजी करते हुए कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च किया। 

विज्ञापन


देशभर में नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन (एनमॉप्स) की ओर से आक्रोश मार्च निकाला जा रहा है। इसमें कर्मचारी से लेकर शिक्षक तक सभी शामिल हुए। विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि एनपीएस के स्थान पर यूनिफाइड पेंशन स्कीम लाकर सरकार ने यह साबित कर दिया है कि एनपीएस की व्यवस्था पूरी तरह से गलत थी। 

20 वर्षों तक एनपीएस के कारण अर्थव्यवस्था और कर्मचारी दोनों को ही नुकसान हुआ है। ऐसे ही यह यूनिफाइड पेंशन स्कीम भी कुछ समय के बाद देश और कर्मचारियों के लिए अहितकर साबित होगी। मंडलीय संगठन मंत्री भूपसिंह ने बताया कि कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें