फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नाला निर्माण रुकवाने के विरोध में किया प्रदर्शन

Sat, 24 Jan 2026 12:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
नाला निर्माण रोकने के विरोध पर प्रर्दशन करते नरायनपुर ता.घुंघचाई के ग्रामीण-संवाद
विज्ञापन
घुंघचाई। चकरोड पर कब्जा करने वालों ने नाले का निर्माण रुकवा दिया। इससे नाराज ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए शुक्रवार को पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

गांव नरायनपुर ताल्लुका घुंघचाई में पानी निकास के लिए नाला न होने से जलभराव की समस्या बनी रहती है। ग्रामीणों की मांग पर प्राथमिक विद्यालय से लेकर जनकापुर तक नाला का निर्माण कराया जा रहा है। इन दोनों नाले की खोदाई चल रही है। एक तरफ नाले की खोदाई की जा चुकी है। शुक्रवार को दूसरे तरफ की खोदाई शुरू की गई। तभी चकरोड पर अवैध कब्जा करने वाले लोगों ने काम रुकवा दिया। ग्रामीणों ने पैमाइश कराने के लिए लेखपाल को बुलाया। लेखपाल के पैमाइश न करने से ग्रामीण नाराज हो गए। इसको लेकर काफी देर तक हंगामा होता रहा।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि नाला न होने से गांव के पानी निकास नहीं हो पा रहा है। बरसात के दिनों में जलभराव हो जाता है। इससे निकलने के लिए काफी दिक्कत हो रही है। नाराज ग्रामीणों ने विरोध-प्रदर्शन किया। साथ ही मामले की शिकायत थाने पहुंचकर की। ग्रामीणों ने जल्द पैमाइश कराकर निर्माण कार्य शुरू करने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में द्वारिका प्रसाद, राम शंकर राम, राम कृपाल, लालाराम, रविंद्र, मुनीश, सुखलाल वर्मा, नरवीर, अजय कुमार, पंकज, बबलू, अमित, अजय, सोनू, सचिन, बिंद्रा प्रसाद, नोखेलाल,ओमप्रकाश आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें