फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: विरोध के चलते सीएमओ ने निरस्त किया आदेश

Sat, 24 Jan 2026 12:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आलोक कुमार ने प्रबल विरोध के चलते सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) के वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. लेखराज गंगवार को प्रभारी अधीक्षक बनाए जाने का आदेश निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी ने दो दिन पूर्व सीएचसी के डॉ. लेखराज गंगवार को प्रभारी अधीक्षक बना दिया था। अधीक्षक पद पर पहले से तैनात डॉ. आलमगीर को उनके पद से हटा दिया था l डॉ.लेखराज गंगवार कार्यभार ग्रहण कर पाते, उससे पहले ही उनका प्रबल विरोध शुरू हो गया। मोहल्ला ग्यासपुर के सरताज अली ने सपरिवार स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर धरना शुरू कर दिया था। सोशल मीडिया पर भी इस आदेश का विरोध होने लगा। मोहल्ला बख्तावर लाल की एक महिला ने यह ऐलान कर दिया कि यदि डॉ. लेखराज गंगवार को दोबारा अधीक्षक बनाया गया तो वह मुख्यमंत्री आवास पर जाकर आत्मदाह कर लेगी। मामला संज्ञान में आने पर बरेली मंडल के अपर निदेशक ने मुख्य चिकित्साधिकारी को आदेश तत्काल निरस्त करने के निर्देश दिए। उसके बाद सीएमओ ने अपना आदेश निरस्त कर दिया। साथ ही डॉ. आलमगीर को अधीक्षक पद पर पूर्व की तरह काम करने को अधिकृत कर दिया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें