पुलिस को मौके से मिला आपत्तिजनक सामान, कई अन्य स्थानों पर भी दबिश
बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र में पीलीभीत बाइपास समेत कई स्थानों पर मंगलवार को पुलिस ने कैफे और स्पा सेंटरों पर छापा मारा। यहां मेडिसिटी हॉस्पिटल के बराबर स्थित सर्वोत्तम हॉस्पिटल की दूसरी मंजिल पर अस्पताल की आड़ में स्पा सेंटर में देह व्यापार चल रहा था। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी भाग गए। पुलिस ने सेंटर को सील कर दिया है।
इंस्पेक्टर बारादरी धनंजय पांडेय ने बताया कि स्थानीय लोगों ने सूचना दी थी कि अस्पताल की दूसरी मंजिल पर बने स्पा सेंटर में संदिग्ध युवकों और युवतियों की आवाजाही होती है। लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची तो यहां कोई नहीं मिला।
मौके से आपत्तिजनक सामग्री मिली है। पुलिस ने स्पा सेंटर को बंद करा दिया है। मंगलवार को कासा गोल्डन स्पा सेंटर, जस्ट चिल होटल एंड कैफे समेत कई अन्य स्थानों पर भी जांच-पड़ताल की गई।
-
मसाज पार्लर, स्पा की आड़ में गंदा काम
बरेली। युवा हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष हिमांशु पटेल ने एसएसपी से शिकायत कर शहर में अवैध रूप से चल रहे मसाज पार्लर और स्पा सेंटरों व कैफे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका आरोप है कि स्पा सेंटर, मसाज पार्लर व वेलनेस सेंटर की आड़ में संगठित रूप से देह व्यापार किया जा रहा है। संवाद