फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नवाबगंज में हो रहा देह व्यापार और नशे का कारोबार, भाजपा नेता ने सीओ से की शिकायत

Mon, 15 Jan 2024 06:01 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

भाजपा नेता ने सोमवार को सीओ दफ्तर पहुंचे। उन्होंने बताया कि नगर में देह व्यापार और नशे का धंधा हो रहा है। उन्होंने शिकायती पत्र देकर सीओ से कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के नवाबगंज में देह व्यापार और नशे का धंधा किया जा रहा है। इस मामले को लेकर भाजपा के पूर्व विस्तारक सचिन रस्तोगी ने सीओ को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि अनैतिक धंधों से नगर में माहौल खराब हो रहा है। युवा नशे के आदी हो रहे हैं। अनैतिक कार्य करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। इस पर सीओ ने भाजपा नेता को कार्रवाई का अश्वासन दिया है।

विज्ञापन


नगर के तहसील बाजार रोड निवासी सचिन रस्तोगी भाजपा नेता है। भाजपा के विस्तारक रह चुके हैं। सोमवार को भाजपा नेता ने सीओ दफ्तर पहुंचे। उन्होंने शिकायती पत्र देकर बताया कि नगर में देह व्यापार और नशे का धंधा जोरों पर हैं। इस मामले में पुलिस प्रशासन आंखें बंद कर बैठा है। 

सचिन रस्तोगी ने कहा कि बच्चों को नशे का आदी बनाया जा रहा है, जिससे उनका जीवन बर्बाद हो रहा है। बच्चों को टियूब का नशा कराया जा रहा है। नगर की दुकानों पर टियूब बिक रहे हैं। कुछ इलाकों में देह व्यापार होने की भी चर्चा है। इस मामले में सीओ हर्ष मोदी ने भाजपा नेता को कार्रवाई का अश्वासन दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें