शैक्षिक सत्र 2024-25 के लिए अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू की गई है। 20 जनवरी शाम छह बजे तक आवेदन किया जा सकता है। कक्षा छह से नौवीं कक्षा में प्रवेश के लिए आवेदन का प्रारुप माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से जारी किया गया है। कक्षा छह में 140 और कक्षा नौ में 140 छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा।
बरेली के जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) देवकी सिंह ने बताया कि आवेदन पत्र भरकर 20 जनवरी शाम छह बजे तक श्रम आयुक्त कार्यालय में जमा किए जाने हैं। आवेदन प्रारूप में आवेदक का नाम, माता-पिता की जानकारी, पहचान, पता समेत अन्य विवरण भरकर जमा करना होगा।
20 जनवरी को आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आठ फरवरी को परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा के लिए संभावित केंद्रों की जानकारी विभाग की ओर से जारी की जाएगी। डीआईओएस ने सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को आवेदन कराने के लिए निर्देश दिए हैं।