फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बड़ा बाइपास से सेटेलाइट तक सिक्सलेन सड़क और पुल को विस्तार देने का प्रस्ताव

Thu, 03 Oct 2024 11:22 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के कैंट विधायक की ओर से बड़ा बाइपास से सेटेलाइट तक सिक्सलेन सड़क और सेटेलाइट पुल को वाई आकृति देकर बस अड्डे को बाइपास करने का प्रस्ताव सीएम को भेजा गया है। 
विज्ञापन
सेटेलाइट बस अड्डा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र में नई सड़कों के निर्माण, पुरानी सड़कों के चौड़ीकरण आदि के लिए प्रस्ताव तैयार किए हैं। स्थानीय अधिकारियों के साथ ही वे मुख्यमंत्री को भी प्रस्ताव भेजेंगे। कैंट विधायक की ओर से बड़ा बाइपास से सेटेलाइट तक सिक्सलेन सड़क और सेटेलाइट पुल को वाई आकृति देकर बस अड्डे को बाइपास करने का प्रस्ताव सीएम को भेजा गया है। 

विज्ञापन


कमिश्नर ने प्रमुख सचिव से इसे लेकर पहले ही बातचीत की है। पीडब्ल्यूडी ने सालभर पहले इसका प्रस्ताव भेजा था। अब विधायक का कहना है कि वह इसकी पैरवी करेंगे। जनप्रतिनिधियों के साथ वर्चुअल बैठक में मंगलवार को मुख्यमंत्री ने 15 दिनों में प्रस्ताव देने के लिए कहा है।
 
लोक निर्माण विभाग के अभियंता, जनप्रतिनिधियों के प्रस्तावों को शामिल करते हुए कार्ययोजना को अंतिम रूप देने मे जुट गए हैं। वन राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने सौ फुटा रोड और बैरियर टू के जोड़ पर ओवरब्रिज बनाने का प्रस्ताव तैयार कराया है। 

विज्ञापन

इस मार्ग के चौड़ीकरण का प्रस्ताव 
नवाबगंज में क्योलड़िया रुकमपुर मार्ग सबसे ज्यादा खराब है। नवाबगंज से कुड़राकोठी और नवाबगंज से बीजामऊ होते हुए सुंदरी मटकापुर मार्ग के चौड़ीकरण का प्रस्ताव दिया है। अफ्सरा नदी पर दलेलनगर के पास अधकटा रब्बानी बेगम में पुराना और संकरा पुल है। इसका भी चौड़ीकरण होना है। 

कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने सुभाषनगर के मुख्य मार्केट की सड़क के निर्माण का भी प्रस्ताव दिया है। मीरगंज के विधायक डीसी वर्मा ने धनेटा, सिंधौली, भिटौरा में रेलवे लाइन पर आरओबी बनाने, मीरगंज-गुलड़िया गौरीशंकर और मीरगंज-सिरौली मार्ग के चौड़ीकरण के प्रस्ताव दिए हैं।  

एमएलसी कुवंर महाराज सिंह ने कहा कि फरीदपुर को रामपुर से जोड़ने वाली प्रमुख सड़कों को गड्ढामुक्त करने और नवीनीकरण के लिए वह प्रस्ताव पहले दे चुके हैं। 
विज्ञापन

सपा सांसद ने प्रमुख सचिव को दिया प्रस्ताव
आंवला के सांसद नीरज मौर्या ने कहा कि आज तक सड़कें गड्ढामुक्त नहीं हो पाईं हैं। बरेली से आंवला तक जाने वाला मुख्य मार्ग ही खराब है। दातागंज की भी सड़कें खराब हैं। मैंने प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग से मिलकर दो प्रस्ताव दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें