फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: किसानों के लिए फोटो स्टेट सेवा निशुल्क करने का रखा प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड की वार्षिक सामान्य निकाय बैठक संपन्न हुई। इसका शुभारंभ सुबह 11:00 बजे हुआ, जिसमें गत बैठक की पुष्टि के उपरांत वर्ष 2023-24 के संतुलन पत्र का अनुमोदन किया गया। वर्ष 2025-26 के वार्षिक बजट को भी सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया।
विज्ञापन




बैठक में अध्यक्ष की अनुमति से समिति सदस्यों को अनुदान पर स्प्रे मशीन देने और किसानों के लिए फोटोस्टेट सेवा निशुल्क करने का प्रस्ताव रखा गया। संचालक अतुल त्रिवेदी ने फाॅर्म मशीनरी बैंक में यंत्रों की संख्या बढ़ाने और व्यापक प्रचार-प्रसार का सुझाव दिया। चीनी मिल मीरगंज के महाप्रबंधक ओम प्रकाश वर्मा ने किसानों की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए आवश्यक सुधार का आश्वासन दिया। इफको के प्रतिनिधि प्रशांत कुमार ने किसानों को अपने उत्पादों की विशेषताओं और लाभों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। पूर्व चेयरमैन छत्रपाल सिंह ने सहकारिता के महत्व पर प्रकाश डाला।



बैठक में उपस्थित फतेहगंज ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र यादव ने किसानों के हित में काम करने का आश्वासन दिया। ग्राम भेलापुर के किसान चुन्नीलाल के अनुरोध पर उन्होंने क्षेत्र पंचायत से खराब सड़क को बनवाने की घोषणा की। बैठक का संचालन समिति सचिव अशोक कुमार ने किया। इस अवसर पर संजय राव (ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, मीरगंज), हरीराम लोधी (उपाध्यक्ष) और प्रबंध कमेटी के संचालक योगेंद्र सिंह, रामगोपाल, कल्याण राय, सूर्यकांत, प्रेमपाल, चंद्र प्रकाश, अतुल त्रिवेदी आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें