फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कटान रोकने के लिए 5.13 करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बाढ़ और इससे होने वाली कटान को रोकने के 5.13 करोड़ रुपये लागत की चार परियोजनाओं को मंजूरी मिली है। इसमें पीलीभीत की दो, बदायूं और बरेली की एक-एक परियोजनाएं शामिल हैं। 15 जून से पहले काम पूरा कराने की तैयारी है। सिंचाईं विभाग के अधिशासी अभियंता नीरज कुमार लांबा ने बताया कि आकलन तो पहले ही तैयार किए जा चुके हैं। जल्दी ही टेंडर निकालकर काम कराए जाएंगे।ंगे।
विज्ञापन

यह परियोजनाएं हुई मंजूर
- पीलीभीत में देवहा नदी के बाएं किनारे पर ग्राम भैंसहा में कटान रोकने के लिए 95.65 लाख रुपये की परियोजना मंजूर, 31.88 लाख आवंटित।
- पीलीभीत में शारदा नदी के किनारे स्थित मार्जिनल बांध के स्पर संख्या 18, 19, 20 व 21 के मध्य कटान रोकने के लिए 93.09 लाख की परियोजना मंजूर, 31.03 लाख आवंटित।
- बरेली के शाही में बहगुल नदी की कटान रोकने के लिए 156.39 लाख की परियोजना मंजूर, 52.12 लाख आवंटित।
- बदायूं में गंगा नदी के बाएं किनारे पर गंगा-महावा जंक्शन के करीब नगला कोतल, पालपुर, बक्सर खालसा, बटरुइया की सुरक्षा के लिए 168 लाख की परियोजना स्वीकृत, 56 लाख आवंटित। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें