फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ दिसंबर से होंगी प्रोफेशनल कोर्स की परीक्षाएं

Sat, 25 Nov 2017 02:33 AM IST
बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने प्रोफेशनल कोर्सेज का परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया है। परीक्षाएं आठ से 23 दिसंबर तक चलेंगी। विभिन्न कोर्स के शेड्यूल अलग-अलग हैं। इनमें एलएलबी और बीएससी (कृषि) को छोड़कर बीबीए, बीसीए, पीजीडीसीए, पीजीडीसीपी, बीलिब, एमलिब, एमएसडब्ल्यू समेत अन्य प्रोफेशनल कोर्स की परीक्षाएं शामिल हैं। एडमिशन प्रक्रिया पूरी न होने के कारण एलएलबी के परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाए थे, इसलिए विधि की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। परीक्षा नियंत्रक महेश कुमार ने बताया कि एलएलबी की परीक्षाओं का कार्यक्रम बाद में जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रथम सेमेस्टर के छात्र टेंशन में 
एडमिशन प्रक्रिया विलंब से होने के कारण प्रथम सेेमेस्टर के विद्यार्थियों का सिलेबस पूरा नहीं हो सका है। अब परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी होने से उनकी चिंताएं बढ़ गई है। दो सप्ताह में बाकी सिलेबस कैसे कवर करेंगे। बरेली कॉलेज में बीबीए के हेड डॉ. राजीव मेहरोत्रा के अनुसार बाकी सेमेस्टर का सिलेबस पूरा हो गया है पर प्रथम सेेमेस्टर का सिलेबस अभी पूरा नहीं हो पाया है। यही हाल अधिकतर कॉलेजों का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें